विधायक दल की बैठक खत्म, CM ने पूछा- आदिवासियों की सरकार चाहिए या षड्यंत्रकारियों की ?
रांची,17 नवंबर- झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक हुई। इस दौरान राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। वहीं गुरुवार यानी आज का दि
रांची,17 नवंबर- झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक हुई। इस दौरान राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। वहीं गुरुवार यानी आज का दिन झारखंड के लिए अहम है, जहां सीएम सोरेन ईडी दफ्तर जाएंगे। उससे पहले वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। खबर ये भी है कि विधायक दल की बैठक में यूपीए ने सोरेन को कोई भी फैसला लेने के लिए फ्री हैंड दिया है।

बैठक के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये सरकार संविधान में विश्वास करती है। सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने तलब किया है और वो ईडी दफ्तर जाएंगे। वो ईडी को हर संभव तरीके से सहयोग करेंगे। सरकार को हटाने के लिए जिस तरह से साजिश रची गई, उससे हम डरने वाले नहीं हैं, इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा।
सीएम ने कही ये बात वहीं अपने आवास पर एक संबोधन में सीएम सोरेन ने कहा कि जनता को ये तय करना है कि वो राज्य में आदिवासियों का राज चाहते हैं या फिर षड्यंत्रकारियों का। उनकी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए ये लोग (बीजेपी और केंद्र सरकार) लगे हुए हैं, लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि अगर मैं पांच साल टिक गया तो आदिवासियों को मजबूत कर दूंगा। इसके अलावा जो लोग बाहर से आकर यहां राजनीति कर रहे उनको भी मैं बाहर कर दूंगा। वहीं यूपीए के सभी विधायकों को अभी रांची में ही रुकने को कहा गया है।
200 सवालों की लिस्ट तैयार वहीं दूसरी ओर अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस को लेकर ईडी ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है, जो सीएम सोरेन से पूछी जाएगी। उनसे पूछताछ के लिए दिल्ली से ईडी के वरिष्ठ अधिकारी रांची पहुंच गए हैं। वहीं सीएम सोरेन रोड शो की स्टाइल में ईडी कार्यालय जाएंगे, ऐसे में दफ्तर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications