सीएम अशोक गहलोत 14 फरवरी को बारां में एक बड़े अस्पताल का करेंगे शुभारंभ

पशु-पक्षी हॉस्पिटल और मोबाइल ट्रोमा सेंटर का राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आगामी 14 फरवरी को श्रीबड़ां बालाजीधाम में शुभारंभ किया जाएगा।

ashok gehlot

Rajasthan government: बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर गोशाला कल्याण संस्थान, बारां द्वारा आगामी 10 फरवरी से 16 फरवरी तक श्रीबड़ां बालाजीधाम के सामने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव एवं गोरक्षा विचार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें संत कमलकिशोर जी महाराज के सुपुत्र पंडित प्रभू जी नागर द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाया जाएगा, इसको लेकर युद्व स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, उनके द्वारा कथास्थल पर पहुंच कर वहां पर कार्य कर रही विभिन्न एजेन्सियों के प्रभारियों से चर्चा कर उन्हें व्यवस्थाओं के बेहतरीन तरीके से आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीएम गहलोत 14 फरवरी को बारां को देंगे एक बड़ी सौगात

उर्मिला जैन भाया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ही श्रीबड़ां बालाजी मंदिर के सामने स्थित गौशाला परिसर में श्री महावीर निःशुल्क पशु-पक्षी हॉस्पिटल और मोबाइल ट्रोमा सेंटर का राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आगामी 14 फरवरी को श्रीबड़ां बालाजीधाम में शुभारंभ किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे

उर्मिला जैन भाया द्वारा बारां जिले सहित सम्पूर्ण हाडौती क्षेत्र के श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है. उर्मिला जैन भाया ने कहा कि ऐसे श्रद्वालुगण जो 7 दिन कथास्थल पर ही रहकर श्रवण करना चाहते हैं, वह अपना नामांकन करवा सकते है, उनके ठहरने, नहाने-धोने, खाने-पीने, सहगार, भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था कथा स्थल पर ही की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+