'दिल्ली सरकार के पास हैं 8 प्लान', जलभराव की समस्या पर बोले सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि कई जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पत्थर भर दिये जाएंगे ताकि कोई किसी तरह का कोई हादसा ना हो। दिल्ली में नालों की सफाई कैसे होगी? इसका पूरा प्लान तैयार है।

CM Arvind Kejriwal on Delhi Flood: दिल्ली की सड़कों पर जलभराव का नजारा सभी लोगों ने देखा। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुसीबत बन रही बारिश से निपटने के लिए खास प्लान बनाया है। सीएम केजरीवाल ने मीडिया के सामने अपने उन 8 प्लान का जिक्र किया जिसके जरिए दिल्ली सरकार सड़कों पर जलभराव और यातायात समेत अन्य समस्याओं को खत्म करेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जहां तक तैयारियों का सवाल है तो PWD के 680 पंप अभी स्थाई तौर से काम कर रहे हैं। इन पंपों के जरिए जलभराव की स्थिति में पानी निकाला जा रहा है। 100 अस्थाई पंप लगाए गए हैं। इसके अलावा 100 मोबाइल पंप भी लगाए गए हैं। यह पंप एक जगह से घूम-घूम कर दूसरी जगह भी जा सकते हैं।'

CM Arvind Kejriwal on Delhi Flood

इन तीन प्लान के अलावा केजरीवाल सरकार ने बारिश में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सड़कों के गड्ढों पर भी खास ध्यान देने का दावा किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि कई जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पत्थर भर दिये जाएंगे ताकि कोई किसी तरह का कोई हादसा ना हो। दिल्ली में नालों की सफाई कैसे होगी? इसको लेकर भी केजरीवाल सरकार ने प्लान बनाया है। इसके तहत नालों के बेल माउथ की सफाई के लिए खास तौर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वो नाली के मुहाने पर पॉलीथिन, इत्यादि चीजों की हटा सकें और नालों में पानी जमा ना हो।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कई जगहों पर कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया है। इसी तरह बारिश के मौसम में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार, ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। सीएम केजरीवाल ने अपनी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यातायात के लिहाज से सभी संवेदनशील जगहों पर अधिक संख्या में ट्रैफिक पुलिस को लगाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि इस बार दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में कई जगहों पर सड़क टूटने और उसमें पानी भरने की समस्या हुई है। इसके लिए एनडीएमसी को प्लान बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ जिन तीन जगहों पर सड़क धंसने की शिकायत मिली है उनकी जांच के आदेश दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+