स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तरी जोन में पहले नंबर पर आ गया पंजाब, 2022 के पुरस्कारों में देश में पांचवी रैंक
दिल्ली/चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अनुसार, पंजाब ने उत्तरी जोन में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, पूरे देश में पांचवां स्थान हासिल किया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि, पंजाब में स्वच्छता के कार्य उनकी सरकार आने पर तेजी से बढ़े हैं। आप की सरकार प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रयासरत है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस मुकाबले में देश भर के वे सभी राज्य भाग लेते हैं, जिनकी 100 से अधिक शहरी स्थानीय इकाइयां (यूएलबी) हैं। उन्होंने कहा कि, पंजाब राज्य के लिए यह गर्व की बात है और बाकी शहरी स्थानीय इकाइयों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्थानीय निकाय विभाग के प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। बता दें कि, केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कारों में पंजाब ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि, इस सर्वेक्षण में देश भर के वे सभी राज्य भाग लेते हैं, जिनकी 100 से अधिक शहरी स्थानीय इकाइयां (यूएलबी) हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तरी जोन में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है, जोकि पंजाब राज्य के लिए गर्व की बात है और बाकी शहरी स्थानीय इकाइयों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्थानीय निकाय विभाग के प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
मंत्री ने कहा कि पिछले साल पंजाब सातवें स्थान पर था और इस साल पांचवें पर पहुंच गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पंजाब ने देश भर में से 2,935 अंक हासिल किए हैं। शहर की आबादी के हिसाब से मूनक, नवांशहर और गोबिंदगढ़ ने साफ-सुथरे शहरों के तौर पर पहला दर्जा हासिल किया है। इसके अलावा घग्गा, बरेटा, भीखी, दसूहा, कुराली, नंगल और फाजिल्का को भी स्वच्छता सर्वेक्षण समारोह में इनामों से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय ने शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के आधार पर यह पुरस्कार समारोह करवाया था, जिसमें राज्य को सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications