मुख्यमंत्री सोरेन ने केंद्र पर बोला हमला, झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र
मेला मैदान में आयोजित खतियान जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

रांची,17 दिसंबरः मेला मैदान में आयोजित खतियान जोहार यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार पूर्ववर्ती सरकार के पाप को भी उनके मत्थे मढ़ने की कोशिश हो रही है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो चोर उच्चके हैं, वे भाजपा के प्रिय हो जाते हैं और जो लोग गलत कार्यों का विरोध करते हैं,उन्हें जेल मे डालने का षडयंत्र रचा जाता है।
केंद्र की भभकियों से हम डरने वाले नहीं
सीएम सोरेन ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वे इन गिदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। जनता की ताकत के बल पर उनमें आत्मविश्वास है। झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों से उनका हक अधिकार लूटने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
केंद्र राज्य के साथ कर रही सौतेला व्यवहार
सीएम ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में बिजली कंपनियों का बकाया एक लाख करोड़ रुपये तक है, लेकिन वहां सेंट्रल पूल से बिजली की कटौती नहीं होती है। जबकि झारखंड का बकाया महज तीन-हजार करोड़ है। बिजली यहीं बनती है, फिर भी सेंट्रल पूल से पूरे राज्य में बिजली की कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति राशन वितरण की भी है। सरकार ने 20 लाख वंचित परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ा है। बीते चार माह से एफसीआई की ओर से अनाज की आपूर्ति नहीं की गई है। जबकि सरकार ने राशन की राशि एफसीआई को मुहैया करा दी है।
निशिकांत दुबे पर बोला हमला
सीएम ने सांसद निशिकांत दुबे का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग झारखंडी को ठग, और 1932 के खतियानियों को बांग्लादेशी घुसपैठियें कहते हैं, उनसे सावधान रहने की जरुरत है। ऐसे लोगों को घर में घुसने न दें।
सीएम ने गिनाए सरकार के काम
सीएम ने करीब 20 मिनट तक संताली भाषा में आदिवासियों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगाें को प्रेरित किया। कहा कि, 22 साल में पहली बार जिला और प्रखंड के अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों से आवेदन ले रह हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। पहले ब्लाक का चक्कर काटकर चप्पल घिस जाता था। पेशन के लिए अब कोई बाधा नहीं है। 60 साल से अधिक के सभी लोग पेंशन के हकदार हैं। सीएम ने 20 मिनट लम्बे भाषण में लोगों को अपनी सरकार के काम गिनाए और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।












Click it and Unblock the Notifications