मध्‍य प्रदेश के नवगठित जिले पांढुर्णा को मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने दी कई सौगात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शिवराज सरकार ने प्रदेश में दो नए जिले मैहर और पांढुर्णा का दो दिन पहले ग‍ठन कर दिया है। वहीं शनिवार को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्‍य के नवगठित जिले पांढुर्णा को आज कई सौगात दीं।

mp cm

नवगठित जिले को सीएम चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा और संत जगनाडे महाराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना करने, खैरीपैका से कुकड़ी खापा तक मार्ग बनाने कामठी जलाशय का निर्माण करने और सिविल कोर्ट लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा शामिल है।

सीएम ने नवगठित जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट कार्यालय का शुभारंभ किया और कहा कि "कलेक्ट्रेट का शानदार और आधुनिक सर्वसुविधायुक्त भवन बनवाया जाएगा। नवगठित जिला में कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना कर दी गई है।"

पांढुर्णा में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया पांढुर्णा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की तरह संत जगनाडे जी महाराज और भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

सीएम चौहान ने कहा "पांढुर्णा को जिला बनाना मेरी भी दिली इच्छा थी। मैंने जनता की माँग को ध्यान में रखते हुए पांढुर्णा को जिला बनाने का वायदा पूरा किया है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। राज्य सरकार के पास विकास कार्य, जनता की भलाई और कल्याण के लिए धन की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्ट्रेट भवन के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है। उन्होंने कहा कि पांढुर्णा के लिए पेयजल योजना का क्रियान्वयन शीघ्र पूरा होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+