मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। सभी समस्याओं एवं शिकायतों पर हुई कार्यवाही का वे स्वयं भी फीडबैक लेंगे।
अधिकारियों को निर्देश दिये
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों के कार्यों को अटकाया जा रहा है या विलंब किया जा रहा है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एडीजी वी. मुरूगेशन, अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications