एनडीए परीक्षा में अव्वल रहने वाले अनुराग के परिवार को मुख्यमंत्री खट्टर ने दी बधाई
एनडीए की प्रवेश परीक्षा में पहले ही प्रयास में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हरियाणा के चरखी दादरी के गांव चंदेनी निवासी अनुराग सांगवान के परिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फोन पर बधाई दी।

देश के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और अगर लक्ष्य निर्धारित करके उसके लिए प्रयास किया जाए तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ हरियाणा के चरखी दादरी के अनुराग सांगवान ने करके दिखाया है। अनुराग ने अपने पहले प्रयास में NDA की परीक्षा में टॉप किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर सीएम मनोहर लाल ने भी फोन पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही सीएम खट्टर ने चरखी दादरी में अनुराग सांगवान के परिवार से भी बात की। उन्होंने अनुराग के परिवार और उसके अध्यापकों को सफलता का श्रेय दिया है और कहा कि भविष्य में अनुराग के किसी भी सहयोग के लिए हरियाणा सरकार हमेशा तैयार रहेगी।
अनुराग सांगवान के पिता जीवक सांगवान ने बताया कि उनके बेटे का पहले ही प्रयास में NDA में चयन हुआ है और उसने बिना किसी कोचिंग के तैयारी की। इसी साल अनुराग ने 12वीं की परीक्षा भी दी है, जिसका रिजल्ट आना अभी बाकि है।
माता-पिता का इकलौता बेटा है अनुराग सांगवान
बता दें कि अनुराग अपने पिता फाइनेंस मैनेजर जीवक सांगवान व माता गणित अध्यापिका सुदेश देवी का इकलौता बेटा है और वह अपने छात्र जीवन के प्रारम्भ से ही बहुत ज्यादा प्रतिभाशाली छात्र रहा है तथा ओलम्पियाड तथा एन.टी.एस.ई वगैरह की परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।
गुड़गांव के सेक्टर 4 में स्थित ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल से बाहरवीं कक्षा की परीक्षा दे चुका है। अपने पिता जीवक सांगवान के आग्रह पर एन.डी.ए की परीक्षा में पहली बार बैठा था तथा पहली बार में ही शानदार उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में टॉप कर गया। सभी होनहार छात्रों को अनुराग सांगवान की इस उपलब्धि से प्रेरणा लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications