बोकारो पहुंचे मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, 396 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

रांची,17 अक्टूबर- हेमंत सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में 12 अक्‍टूबर को शुरू किए गए कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का पहला चरण अब रफ्तार पकड़ रहा है। 12 अक्‍टूबर को गिरिडीह में कार्

रांची,17 अक्टूबर- हेमंत सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में 12 अक्‍टूबर को शुरू किए गए कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का पहला चरण अब रफ्तार पकड़ रहा है। 12 अक्‍टूबर को गिरिडीह में कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद आज सीएम बोकारो पहुंचे। मुख्‍यमंत्री के साथ श्रम एवं विकास मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो समेत पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा है। साथ में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे भी हैं।

hemant seron
कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में किया जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे हवाई अड्डे पर जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा समेत अन्‍य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सीएम का स्‍वागत किया। पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद सीएम कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे। यहां वह 396 करोड़ रुपये की 86 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जबकि 145 करोड़ की 97 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त वृद्धों को पेंशन, छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ किसानों में ऋण का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल समेत अन्‍य लोग भी मौजूद हैं।

पंचायतों से जुटे झामुमो के नेता-कार्यकर्ता

मुख्‍यमंत्री के बोकारो आगमन पर दूर-दराज के इलाकों से भी झामुमो के नेता-कार्यकर्ता सेक्‍टर पांच मैदान पहुंचे हैं। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भंडारीदह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में झामुमो प्रखंड अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं। बोकारो में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आगमन बड़ी बात है। जिलेवासियों को इसका लाभ भी मिलेगा।

भाजपा-आजसू ने कार्यक्रम से बनाई दूरी, नहीं पहुंचे सांसद-विधायक

सरकार की इस उपलब्धि के जश्‍न में भाजपा शरीक नहीं है। पार्टी के सांसद पीएन सिंह, आजसू के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने इस कार्यक्रम से दूरी बना रखी है। जिला प्रशासन की ओर से इन्‍हें भी आमंत्रित किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+