मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का शुभारंभ किया। इस गरिमामय ऐतिहासिक पल में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता ने मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खै
रायपुर,04 सितंबर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का शुभारंभ किया। इस गरिमामय ऐतिहासिक पल में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता ने मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को नए जिले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और आज दीपावली त्यौहार जैसा माहौल है। यहाँ की जनता ने आत्मीय स्वागत किया है। सबके चेहरे में प्रसन्नता और खुशहाली है। इस खुशी में इंद्र देव भी पानी बरसा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि नवा जिला बने म कइसन लगत हे, जनता ने उत्साह से आवाज लगाई, बहुत बढ़िया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की थी और आज अपना वादा पूरा किया। पौने चार साल में हमारी सरकार ने मजदूर, किसान, वनवासी, व्यापारी, युवा वर्ग, महिला वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का कार्य किया है। हमारी सरकार श्रम और मेहनत का सम्मान कर रही है। रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। 65 लाख गरीब परिवार को एक रुपए किलो में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। हाफ बिल योजना लागू की गई है। 4 वर्ष में 6 जिले 85 तहसीलें बनाये हैं ताकि जनता और प्रशासन के बीच दूरी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीत नगरी यहाँ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की शाखा के रूप में बस्तर एवं सरगुजा में महाविद्यालय खोलेंगे। शासन प्रदेश के जनसामान्य की आय में वृद्धि की दिशा में कार्य कर रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। वन अधिकार पट्टा, सामुदायिक वन अधिकार पट्टा देश भर में प्रदेश में सर्वाधिक दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे और जनता को धन्यवाद दिया।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। मुख्यमंत्री किसान पुत्र हैं। वे किसानों की समस्या को समझते हैं। किसानों एवं गरीब, जरूरतमंद के हित को समझते हुए विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित कर जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हित और जीवन स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर रही है। जिससे आमजन राहत और सकून महसूस कर रहे हैं। डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने की। इस अवसर पर डोंगरगांव विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटे गिरीश देवांगन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र मुदलियार, प्रशासक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नवाज खान, महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख, अध्यक्ष रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक,मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रभारी सचिव डॉ एस भारतीदासन, संभागायुक्त महादेव कांवरे, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर, कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जगदीश सोनकर, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एसडीएम खैरागढ़ सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications