साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

छत्तीसगढ़,11 जुलाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने समाज को संगठित, दानशील व अनुशासित बताते हुए समाज को एकता में पिरोने और सद्भावना के साथ आगे बढ़ाने का लोगों के निस्वार्थ भाव से सहभागिता को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थ बेहद जरूरी है। सरकार इस पर फोकस कर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से हर तबके के बच्चे को अंग्रेजी स्कूल में शिक्षा मिल सके इसकी व्यवस्था की जा रही है। अब तक 200 स्कूल खोले जा चुके हैं। इसी तरह स्वरोजगार पर जोर दिया जा रहा है। गांव में रोजगार बढ़ाने रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। जहां छोटे समूहों के माध्यम स्वावलंबन की दिशा में काम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौठानों में डेयरी संचालन करने की योजना है। इससे दूध उत्पादन बढ़ेगा। जिसके उपयोग बच्चों के सुपोषण में हो सकेगा। मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू की मांग पर भवन निर्माण के लिए टोकन दर पर जमीन और धनराशि मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।

ncp

आडवानी के बहाने ताम्रध्वज पर चुटकी
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजाकियां अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने समाज के कार्यकारिणी में मंत्री ताम्रध्वज साहू को मार्गदर्शक मंडल में रखे जाने पर चुटकी और भाजपा के मार्गदर्शक वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी की मौजूदा राजनीतिक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि मंत्री ताम्रध्वज साहू की स्थिति अभी ऐसी नहीं है। वे अभी मजबूत हैं और कम से कम पांच-छह पारियां और खेलेंगे।

रूटीन से हटकर बनें मिशाल - ताम्रध्वज
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने साहू ने पदाधिकारियों को समाज के लिए किए जाने वाले नित्य कार्यों के अलावा, ऐसे कार्य करने की सलाह दी जो कि समाज के साथ-साथ सभी के लिए एक उदाहरण या मिसाल बन सके। इसके अलावा उन्होंने भी निर्विरोध निर्वाचन को गर्व का विषय बताया और प्रतिनिधियों को समाज के संगठन को मजबूत करने की दिशा में और बेहतर कार्य करने के लिए कहा।

ये भी रहे समारोह में मौजूद
कार्यक्रम में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड दीपक साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, विधायक देवेंद्र यादव, मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, राजेन्द्र साहू, लखन लाल साहू, खिलावन साहू, कृष्णा साहू, दिव्या कलिहारी, पूरन साहू, टीकाराम साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+