पंजाब: प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को बादल गांव ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल यानि कि वीरवार को गांव बादल में होगा। जानकारी मिली है कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान कल प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि गत दिन प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से परिवार और पूरा अकाली दल गहरे सदमे में है और विभिन्न शख्सियतों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान और पुलिस अधिकारियों की बैठक खत्म, ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications