छत्तीसगढ़ माडल पांच राज्यों के चुनाव में चर्चा का विषय: कांग्रेस

बिलासपुर, 22 फरवरी 2022। कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ माडल पांच राज्यों के चुनावों के साथ देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला एवं छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी गोधन न्याय योजना की नकल करने की योजना बना रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की चुनावी सभा में कहा कि 10 मार्च के बाद उनकी सरकार अवारा पशुओं का प्रबंधन करने के साथ गोबर से धन कमाने की योजना बनाएंगे।

chhattisgarh model discuss in five state during election campaign

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भले ही राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के कारण छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना का नाम भले ही नहीं लिया लेकिन उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गोधन न्याय योजना की तारीफ कर उसको उत्तर प्रदेश में लागू करने की बात किया है। गोधन ही नहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलायी जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर योजना के बारे में भी देशभर में लोग चर्चा कर रहे है।

राजनैतिक दल छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को चुनाव में जीतने के बाद अपने यहां लागू करने का वायदा कर रहे हैं। छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बनाई गई जनहितकारी योजनाओं और उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के कारण राज्य में किसान मजदूर, युवाओं के साथ उद्योगों, व्यापारियों सभी क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन आय है। देश में किसान समर्थन मूल्य के लिये आंदोलन कर रहे छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी उपज का भरपूर समर्थन मूल्य 2500 रुपये मिल रहा।

भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में किसान अपना धान 1700 रुपये में नहीं बेच पा रहे। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार मिला। राज्य की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से भी आधी है। कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ का औद्योगिक विकास दर छत्तीसगढ़ की जीडीपी तथा जीएसटी कलेक्शन देश के अन्य राज्यों से बेहतर था। छत्तीसगढ़ आज सभी क्षेत्रों में बेहतर परफार्मेंस कर रहा है इसलिये देश में भूपेश बघेल और उनके छत्तीसगढ़ माडल की तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+