छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे, सीएम भूपेश बघेल ने कई करोड़ की लागत के कार्यो का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज प्रदेश में गौरव दिवस बनाया जा रहा।

chhattisgarh

रायपुर,18 दिसंबरः छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज प्रदेश में गौरव दिवस बनाया जा रहा। इस बड़े मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने अपने ही निवास से वर्चुअल कार्यक्रम किया जिसमें उन्होनें 33 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इनमें से 30 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 12 कार्यो का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रूपए की लागत के दो कार्यो का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश के कई गठनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां राज्य सरकार की आगामी योजनाओं का वर्णन किया गया और सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों को बड़ा उपहार दिया है, अब मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे पैन कार्ड बनेगा। बस एक फोन करने पर मितान घर पहुँचेंगे। टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करके सुविधा ले सकते हैं. बता दें कि नागरिकों को पैन कार्ड बनवाने बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट - एक और नई शुरुआत...छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम "मुख्यमंत्री मितान योजना" के ज़रिए अब घर बैठे पैन कार्ड की सुविधा शुरू कर रहे हैं।अब आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। बस फोन घुमाइए और पैन कार्ड पाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+