छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले को दी 403 करोड़ रुपये की सौगात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बस स्टैंड, सेंट्रल लायब्रेरी, आदिवासी विकास भवन सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जिलावासियों को 403 करोड़ 68 लाख रुपये के 6108 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
131 करोड़ 4 लाख रुपए के 5293 कार्यों का लोकार्पण, 259 करोड़ 57 लाख रुपए के 813 कार्यों का भूमिपूजन और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 13 करोड़ 06 लाख रुपए के राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोकोड़ी में स्थापित हो रहे मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की।

सीएम भूपेश बघेल ने इसके साथ ही हितग्राहियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक राशि का चेक वितरण किया। 246 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने कोकोड़ी में बन रहे मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 61 नियमित पदों पर, राजस्व विभाग में विभिन्न 15 नियमित पदों पर तथा रोजगार विभाग द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से विभिन्न संस्थानों के लिए चयनित 170 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
सीएम बघेल ने नवीन माता मुसरिया मंदिर का लोर्कापण भी किया। उन्होंने मुसरिया माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुसरिया माता क्षेत्र के 64 परगना के ग्रामों की आराध्य देवी मानी जाती है। मंदिर परिसर पहुंचने पर क्षेत्र के क्षेत्रीय गेड़ी नर्तक दलों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 64 परगना के समाज प्रमुख पुजारी गायता, सिरहा, पेरमा, मांझी, पटेल चालकियो का सम्मान परंपरागत पगड़ी पहना कर किया गया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने नवीन मुसरिया माता के दर्शन कर किया नवनिर्मित मंदिर का लोर्कापण












Click it and Unblock the Notifications