छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने नवीन मुसरिया माता के दर्शन कर किया नवनिर्मित मंदिर का लोर्कापण
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को सौगात पर सौगात दे रहे हैं। साथ ही वे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। वे कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
साथ ही लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ को और विकास करने के लिए जनता से अपना वादा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को और बुलंदी पर पहुंचाने के लिए सीएम भूपेश बघेल पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

सीएम ने छिंदगढ़ के लोगों को दी बड़ी सौगात
इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को छिंदगढ़ के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने नवीन माता मुसरिया मंदिर का लोर्कापण किया। उन्होंने मुसरिया माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुसरिया माता क्षेत्र के 64 परगना के ग्रामों की आराध्य देवी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने 2 करोड़ की लागत से बने आदिवासी विश्राम भवन का किया लोकार्पण
सीएम भूपेश बघेल का पारंपरिक ढंग से किया गया स्वागत
मंदिर परिसर पहुंचने पर क्षेत्र के क्षेत्रीय गेड़ी नर्तक दलों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 64 परगना के समाज प्रमुख पुजारी गायता, सिरहा, पेरमा, मांझी, पटेल चालकियो का सम्मान परंपरागत पगड़ी पहना कर किया गया।
इस अवसर पर आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सरपंच श्रीमती चंदना नेगी, अन्य जन प्रतिनिधिगण और कलेक्टर श्री हरिस. एस, एसपी श्री किरण चव्हाण समेत अधिकारी, कर्मचारीगण समेत आमजन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने 99 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति पत्र और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का किया वितरण












Click it and Unblock the Notifications