छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत सांकरा को दी 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल जिन नये कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रूपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण पंहडोर, एक करोड़ तीन लाख 19 हजार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रानीतराई, 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण करसा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख रूपए के ग्लेजिंग यूनिट (माटी कला सेंटर) निर्माण सोनपुर, 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण जामगांव(आर), 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण सेलूद, 7 लाख 63 हजार रूपए के शासकीय नवीन हाई स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण खुडमुडी एवं 25 लाख रूपए के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications