छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने 99 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति पत्र और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का किया वितरण
छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ को और विकास करने के लिए जनता से अपना वादा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को और बुलंदी पर पहुंचाने के लिए सीएम भूपेश बघेल पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
इस बीच रविवार को उन्होंने सुकमा जिले का दौरा किया। उन्होंने सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं के सामग्रियों का वितरण किया।

70 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र समुदाय को दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सोलर चलित मोटर ट्राई सायकल प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट्स से बने पोषण आहार का वितरण की जानकारी देते हुए पोषण वाटिका में उपलब्ध स्थानीय फल व सब्ज़ियों को प्रदर्शित किया गया।
सीएम बघेल ने असंगठित कर्मकार मंडल सहायता योजना के तहत 2 लोंगों एक-एक लाख रुपये सहित श्रम विभाग के अन्य योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया। उन्होंने राजस्व एवं आपदा के द्वारा आरबीसी 6-4 के और स्वेच्छानुदान की राशि और वन विभाग द्वारा प्रतिभावान छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 4 बच्चों को, कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट,पशुधन विभाग के हितग्राही मूलक योजना का वितरण किया।
उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 99 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति पत्र और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के उत्पादों का अवलोकन कर महिला स्व-सहायता समूह और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने 2 करोड़ की लागत से बने आदिवासी विश्राम भवन का किया लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications