छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक, CS अमिताभ जैन ने अफसरों को दिए खास निर्देश

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बुधवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में आगामी विधानसभा चुनाव संबंध में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए खास निर्देश दिये गये है।

CHHATTISGARH ELECTION MEETING

आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय सशक्त पुलिस बल तैनात किये जायेगें इनके लिए सभी बुनियादी आवश्यकताओं जैसे आवास, परिवहन, राशन, पेयजल जलपूर्ति, स्वास्थ्य दवाई, इलाज, मोबाईल, टायलेट, बांस बल्ली सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये है। मुख्य सचिव ने चुनाव कार्य हेतु होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और कोटवारों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। बैठक में डी.जी.पी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

बैठक में जानकारी गया कि विधानसभा चुनाव हेतु सी.ए.पी.एफ की करीब 150 कम्पनियों का शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आगमन होगा। विधानसभा चुनाव हेतु अधिकारियों ने होम गार्ड की उपलब्धता के बारे में बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के करीब 6996 होम गार्ड बल उपलब्ध है। इनमें से करीब 3115 होम गार्ड की डयूटी विधानसभा चुनाव में लगायी जायेंगी।

इस महत्त्वपूर्ण बैठक के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में आयोजित इस बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सचिव शिक्षा डॉ. एस. भारती दासन, गृह विभाग के सचिव श्री अरूण देव गौतम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा सहित परिवहन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, नगरीय प्रशासन तथा ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सक्ती, आदिवासी समाज प्रमुखों के किया भोजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+