CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सक्ती, आदिवासी समाज प्रमुखों के किया भोजन
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सक्ती जिला के डभरा में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डभरा में कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज प्रमुखों के साथ भोजन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल-दाल, रोटी के साथ मुनगा, लाल भाजी, करमत्ता भाजी, सुनसुनया भाजी, भोतवा भाजी, जिमीकाँदा और बड़ी-बिजौरी परोसा गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बीच बैठकर भोजन करता पाकर समाज प्रमुख खुशी से गदगद दिखे। आदिवासी समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि समाज के लोगो को शासन की विभिन्न योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने लिया CGPSC के संबंध में बड़ा फैसला, बढ़ाई गई दस्तावेज विनिष्टिकरण की अवधि












Click it and Unblock the Notifications