छत्तीसगढ़ः अभनपुर नगर पंचायत को मिलेगा नगरपालिका का दर्जा, सीएम भूपेश ने किया घोषणा

बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया।

bhupesh

नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जाएगा। यह घोषण्ाा श्ानिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने रायपुर के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात शुरुआत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं को फीडबैक लिया। साथ ही 66 करोड़ 38 लाख रुपये के विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

इस योजना की तीन किस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। योजना की आखिरी और चौथी किस्त 31 मार्च को दी जाएगी। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया। उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा किनका-किनका कर्ज माफ हुआ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उनका कर्ज माफ हुआ है। अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये प्रमुख अन्य घोषणाएं

  • ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय बनेगा
  • खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुलेगा
  • ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी
  • ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क निर्माण किया जाएगा
  • अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता होगी 50 बिस्तर
  • ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा
  • ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नवीन भवन
  • अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे में गौरव पथ निर्माण
  • शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्व. आशाराम डहरिया के नाम पर
  • खोरपा में आइटीआइ संस्था खोलने की घोषण्ाा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+