अब आसानी से होंगे बाबा केदार के दर्शन, प्रशासन बना रहा ऑफलाइन पास

देहरादून, 25 सितंबर: अब केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्री आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। अब जिला प्रशासन ऑफलाइन पास भी जारी करेगा। बता दें कि इसके साथ ई पास की व्‍यवस्‍था भी जारी रहेगी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। चारों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ई-पास की व्‍यवस्‍था की गई। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ के दर्शन को कई तीर्थयात्री बिना ई-पास के आ रहे हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन उन्‍हें वापस लौटा रहा था।

kedarnath

अब जिला प्रशासन ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन पास भी जारी करेगा। आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र और केरल से आने वाले तीर्थयात्रियों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ वैक्सीन के दोनों डोज का प्रमाणपत्र लाना जरूरी हैं। वहीं, अन्‍य राज्‍यों के लिए टीके के दोनों डोज का प्रमाणपत्र जरूरी है।

अब बिना ई-पास के आने वाले श्रद्धालु भी बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे। चमोली और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने ऐसे श्रद्धालुओं के लिए ऑफ लाइन पास जारी करने का निर्णय लिया है। दरअसल, बदरीनाथ और केदारनाथ में निर्धारित अधिकतम संख्या से कम यात्री पहुंच रहे हैं।

बदरीनाथ के लिए यह संख्या प्रतिदिन 1000 और केदारनाथ के लिए 800 है, जबकि दोनों धामों में क्रमश: औसतन 400 और 600 यात्री ही जा रहे हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री में ऑफ लाइन पास की व्यवस्था बनी है। ऑफलाइन पास भी कोरोना गाइडलाइन के तहत जारी होंगे। यह पास तभी जारी होंगे, जबकि निर्धारित संख्या से कम यात्री धामों में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+