ओडिशा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती के नियमों में हुआ बदलाव

न्यूनतम निर्धारित योग्यता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

odisha

ओडिशा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) और आंगनवाड़ी सहायिका (AWH) की नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किया है। न्यूनतम निर्धारित योग्यता के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पहले शिक्षा योग्यता दसवीं कक्षा पास करने तक ही सीमित थी। शिक्षा मानदंड नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मामले में लागू होगा।

अतिरिक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, 'यह अनुरोध किया जाता है कि अब से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के नए चयन और कार्यों के लिए न्यूनतम योग्यता और आयु सीमा के संबंध में संशोधित दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएं।'

अधिसूचना के मुताबिक, 'यह निर्देश राज्य के सभी हिस्सों (अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों) में सभी नए विज्ञापनों के लिए न्यूनतम योग्यता और आयु सीमा पर विभाग द्वारा जारी किए गए सभी पूर्व निर्देशों के अधिक्रमण में लागू होगा। अब से किए गए सभी कार्यों के लिए बिना किसी अंतर के इसका पालन किया जा सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+