चंद्रबाबू नायडू ने नगर पालिका चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, SEC से की चुनाव स्थगित करने की मांग
विजयवाड़ा, 09 नवंबर। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नेल्लोर नगर निगम (NMC), कुप्पम और दारसी नगर पालिकाओं की चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। चंद्रबाबू नायडू ने राज्य निर्वाचन आयोग से ये मांग की है कि इन चुनावों को स्थगित किया जाए। सोमवार को विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त नीलम साहनी को फोन कर ये अपील की कि चुनाव को स्थगित करें।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची अभी तक सामने नहीं आई है, इसलिए संभव की चुनाव प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। नायडू ने आरोप लगाया कि अभी तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करने में अनुचित देरी हुई है। यह जाली हस्ताक्षर, बेईमानी और जबरन वापसी के माध्यम से टीडीपी उम्मीदवारों को हटाने का एक प्रयास है। नायडू ने चुनाव आयुक्त से चुनाव को स्थगित कर जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है।
टीडीपी प्रमुख ने कहा है कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के विरोधियों की स्वैच्छिक वापसी की घोषणा करने के लिए जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने की साजिश थी। कुछ बेईमान अधिकारी वाईएसआरसी नेताओं के साथ मिलीभगत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनाव अधिकारी 8 वार्डों में सर्वसम्मति से घोषणा पत्र देने की जल्दी में थे, जबकि अंतिम सूची अभी तक प्रकाशित नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications