चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, 'आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटरों का नामांकन'
एक बड़े घटनाक्रम के तहत तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की शिकायत की। टीडीपी ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाताओं का नामांकन किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे अपने पत्र में, टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि फर्जी वोट नामांकन, योग्य मतदाताओं को हटाने, एक ही मकान नंबर पर कई वोट दर्ज करने, एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग-अलग बूथ आवंटित करने और अन्य संबंधित मुद्दों के संबंध में चुनाव आयोग को कई आवदेन सौंपे गए हैं।
नायडू ने आगे कहा कि, 'हालांकि, ऐसा लगता है कि आपकी ओर से इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है क्योंकि आंध्र प्रदेश राज्य में फर्जी वोटों का नामांकन बेरोकटोक जारी है।'
अपनी चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने यह भी दावा किया कि कई फर्जी मतदाताओं को एक ही नंबर के साथ नामांकित किया गया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ऐसे सभी मामलों की वास्तविकता की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने दिवंगत लोगों के नाम नियमित रूप से हटाने की भी मांग की और कहा कि प्रवासी मतदाताओं के संबंध में भी उचित और स्पष्ट लिखित निर्देश दिए जाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications