कृषि उत्पादों के लिए तीन राष्ट्रीय स्तर की सहकारी समितियां स्थापित: शाह ने YSRC सांसद को बताया
कृषि उत्पादों को बाजार की सुविधा और भंडारण के केंद्र से उचित व्यवस्था की है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वाईएसआरसी सांसद वी विजयसाई रेड्डी के सवाल पर एक लिखित उत्तर में कहा कि केंद्र ने कृषि उत्पादों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन सहकारी समितियां स्थापित की हैं। जिनमें नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड शामिल हैं।
राज्यसभा में वाईएसआरसी सांसद वी विजयसाई रेड्डी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक लिखित उत्तर दिया। जिसमें कहा गया कि कृषि उत्पादों, जैविक फसलों और बीजों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर तीन बहु-राज्य सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं।

शाह ने बहु-राज्य सहकारी समितियों को लेकर कहा कि अमित शाह ने कहा कि सरकार ने एक ब्रांड के तहत गुणवत्तापूर्ण बीज की खेती, उत्पादन और वितरण के लिए एक छत्र संगठन के रूप में एक नई शीर्ष बहु-राज्य सहकारी बीज समिति भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) की स्थापना की है। बीबीएसएसएल को अब तक सदस्यता के लिए 27 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 8,200 पैक्स/सहकारी समितियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
नई शीर्ष बहु-राज्य सहकारी जैविक सोसायटी नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) प्रमाणित और प्रामाणिक जैविक उत्पादों का उत्पादन, वितरण और विपणन करने वाला एक प्रमुख संगठन है। एनसीओएल को अब तक सदस्यता के लिए 24 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 2,475 पैक्स/सहकारी समितियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। एनसीओएल द्वारा छह जैविक उत्पाद पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं।
सहकारी क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड की स्थापना एक प्रमुख संगठन के रूप में की गई थी। एनसीईएल को अब तक सदस्यता के लिए 22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 2,625 पैक्स/सहकारी समितियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अब तक एनसीईएल को 16 देशों को 14.92 एलएमटी चावल और दो देशों को 50,000 मीट्रिक टन चीनी निर्यात करने की अनुमति मिल चुकी है।
बता दें कि केंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड और भारतीय बीज सहकारी समितियां स्थापित की हैं। ये तीनों समितियां बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं।












Click it and Unblock the Notifications