तेलंगाना के विकास में रुकावटें डाल रही है केंद्र सरकार: हरीश राव

हरीश राव ने कहा, 'लेकिन केंद्र सरकार ने एकतरफा तरीके से 15,033 करोड़ रुपये की कटौती की और उधारी की सीमा घटाकर 38,937 करोड़ रुपये कर दी। केंद्र का यह फैसला पूरी तरह से अनुचित और अकारण है।

telangana

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने तेलंगाना राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की तरफ से आ रही बाधाओं को लेकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही तेलंगाना अपने प्रयासों से महत्वपूर्ण विकास हासिल कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार राज्य को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बाधाएं पैदा कर रही है। चालू वर्ष के दौरान राज्य के आर्थिक प्रदर्शन और उधार सीमा के आधार पर 53,970 करोड़ रुपये की राशि बजट में उधार के रूप में शामिल की गई है, जिसे विधानसभा द्वारा भी स्वीकृत किया गया है।

हरीश राव ने कहा, 'लेकिन केंद्र सरकार ने एकतरफा तरीके से 15,033 करोड़ रुपये की कटौती की और उधारी की सीमा घटाकर 38,937 करोड़ रुपये कर दी। केंद्र का यह फैसला पूरी तरह से अनुचित और अकारण है। इस तरह की कटौती संघवाद की भावना के खिलाफ है और इसने राज्यों के अधिकारों का हनन किया है।'

हरीश राव ने बताया, 'पंद्रहवें वित्त आयोग ने तेलंगाना को 723 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान और पोषण के लिए 171 करोड़ रुपये की राशि की सिफारिश की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'कर हस्तांतरण' 2019-20 में राज्य द्वारा प्राप्त हस्तांतरण की राशि से कम नहीं होना चाहिए। केंद्र ने तेलंगाना को उसके उचित हिस्से से वंचित कर दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+