कैश फॉर क्वेरी विवाद: पुरी सांसद पिनाकी मिश्रा की बढ़ सकती है परेशानी, अपराजिता सारंगी ने दिए संकेत
कैश-फॉर-क्वेरी विवाद में पुरी के सांसद पिनाकी मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा कथित तौर पर शामिल हैं। इस बात की जानकारी भुवनेश्वर से सांसद और लोकसभा आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे के आरोप के बाद लोकसभा आचार समिति कैश-फॉर-क्वेरी मामले की जांच कर रही है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में प्रश्न पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से कैश लिया है। जिनमें से अधिकांश प्रश्न व्यवसायी गौतम अडानी से संबंधित थे।

भुवनेश्वर के सांसद ने कहा कि लोकसभा आचार समिति की एक बैठक 26 अक्टूबर को हुई थी। जब पैनल ने शिकायतकर्ता निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत को सुना था। उस दिन हमने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर में समिति के सामने पेश होने के लिए बुलाने का फैसला किया था। लेकिन उन्होंने 31 अक्टूबर को पैनल के सामने पेश होने से इनकार कर दिया।
स्थायी समिति की कार्यवाही हमेशा गोपनीय
अपराजिता सारंगी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि तारीख बढ़ा दी गई है और टीएमसी सांसद को 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। मुझे इस मुद्दे पर कार्यवाही और चर्चा के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बताना चाहिए। स्थायी समिति की कार्यवाही हमेशा गोपनीय होती है।
पिनाकी मिश्रा को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ जोड़ा था
उन्होंने आगे कहा कि लोगों को पता होगा कि मामले में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 20 अक्टूबर को पुरी बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद पिनाकी मिश्रा को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ जोड़ा था।
यह भी पढ़ें- 'Cash-for-query' row: BJD MP पिनाकी मिश्रा ने बीजेपी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी












Click it and Unblock the Notifications