'Cash-for-query' row: BJD MP पिनाकी मिश्रा ने बीजेपी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर उन्होंने भगवा पार्टी पर पलटवार किया और उसको कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओडिशा भाजपा ने सार्वजनिक डोमेन में चल रहे एक दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से अप्रमाणित आरोप के आधार पर मुझ पर पूरी तरह से झूठा हमला करना उचित समझा है।

उन्होंने ये भी कहा कि 25 वर्षों से अधिक समय तक एक सांसद के रूप में, उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड निंदा से परे है। उन्होंने हथकंडे के बजाए बीजेपी को खुलकर लड़ने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मैं सीधे अदालती कार्रवाई के माध्यम से कानूनी प्रतिक्रिया पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं और निश्चित रूप से उचित समय पर निर्णय लूंगा।
वहीं मामले में बीजेपी प्रवक्त अनिल बिस्वाल ने ट्विटर पर लिखा कि बीजेडी सांसद को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका नाम सीबीआई अदालत में दायर हलफनामे में शामिल है या नहीं। हमने जो कहा वह सीबीआई अदालत में दायर दो हलफनामों के आधार पर था। हमें कानूनों की भी जानकारी है, क्या कोई कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर अपनी अवैध गतिविधियों को छुपा सकता है? हम किसी की झूठी धमकी से नहीं डरेंगे?
दिल्ली में कुछ तथ्य अब खुलकर सामने आ गए हैं। क्या उन्हें 'सवाल पूछने के बदले पैसा' जैसे गंभीर आरोप में नाम आने की चिंता नहीं है? उनकी वजह से ओडिशा का नाम धूमिल हो रहा है।














Click it and Unblock the Notifications