पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज, विजिलेंस टीम ने मोगा में SHO को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पंजाब के धर्मकोट थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार विजीलेंस ब्यूरो ने बड़ा एक्शन लिया है। जिसके तहत मोगा जिले में एसएचओ गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। पंजाब विजिलेंस ने ये कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत लिया गया। आरोपी गुरविंदर सिंह धर्मकोट थाने में तैनात हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक सुखविन्दर सिंह पर एक्शन धर्मकोट के नूरपुर हकीम के मलूक सिंह की शिकायत पर लिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एसएचओ सुखविन्दर सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उसका ट्रक-ट्राल चोरी हो गया था। जिसका पता लगाने के लिए एसएचओ एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बाद में बात 80 हजार पर पक्की हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद एडवांस के तौर पर एसएचओ ने 50, 000 रुपए लिए।

Punjab Campaign against corruption

ऐसे में मलूक सिंह ने कहा कि अब ट्रक- ट्रेलर का सुराग पता लगने के बाद ही शेष रकम वो एसएचओ गुरविंदर सिंह को देगा। लेकिन बाद में जब शिकायतकर्ता ट्राले के बारे पता लगाने के लिए जब वो दोबारा थाना कोट पहुंचा तो पता चला कि थानेदार का तबादला धर्मकोट हो चुका है।

ऐसे मे शिकायकर्ता मलूक सिंह अपने ट्राले का पता जानन के लिए धर्मकोट थाने एसएचओ गुरविंदर से मिलने पहुंचा। लेकिन इस बार एसएचओ ने बाकी रकम मिलने के बाद ही ट्राले का पता बताने की बात कही। बाद में उसे 20000 रुपए दिए गए। लेकिन जब शिकायकर्ता को पैसे लेने के बाद भी ट्राले का पता नहीं चला तो बाकी के 10000 रुपए देने से पहले पंजाब विजिलेंस में शिकायत की। आरोपों की जांच के दौरान अधिकारियों ने एसएचओ गुरिंदर सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+