पंजाब: 'पंचायती जमीनों से कब्जे छुड़ाने की मुहिम होगी और तेज', पद संभालते ही बोले मंत्री लालजीत भुल्लर

कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायती जमीनों से कब्जे छुड़ाने की मुहिम को और तेज किया जाएगा।

punjab government

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विकास भवन एसएएस नगर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री का पदभार संभालने के मौके पर ऐलान किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा पंचायती ज़मीनों से कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम को और तेज़ किया जाएगा। नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह इस ज़िम्मेदारी को पूरी दृढ़ता से निभाएंगे।

भुल्लर ने कहा कि विभाग द्वारा कब्ज़े वाले बड़े ज़मीनी चंकस (टुकड़ों) पर पहल के आधार पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे बड़े ज़मीनी चंकस (टुकड़ों) को चिन्हित करके जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश की जाए। विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री भुल्लर को अधिकारियों को अवगत करवाया कि दूसरे चरण के अधीन करीब 1349 एकड़ सरकारी ज़मीन का कब्ज़ा छुड़ाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 9030 एकड़ भूमि को कब्ज़ा मुक्त करवाया गया था, जिसका औसत बाज़ार मूल्य लगभग 2709 करोड़ रुपए बनता है।

भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि पंचायती ज़मीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कीमती सरकारी ज़मीन पर नियमों का उल्लंघन कर कब्ज़ा करने वाले रसूखदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि यह ज़मीन किसी की निजी मलकीयत नहीं। लालजीत सिंह भुल्लर ने जहां विभाग के विभिन्न विंगों के कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली, वहीं उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अधिकारियों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने अधिकारियों से मनरेगा योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने तथा इस योजना के तहत अधिक से अधिक से योग्य लाभार्थियों को शामिल करने को कहा। इस अवसर पर वित्त कमिश्नर के. शिवा प्रसाद, डायरैक्टर गुरप्रीत सिंह खेहरा, संयुक्त विकास कमिश्नर अमित कुमार, डिप्टी सचिव हरकंवलजीत सिंह, अतिरिक्त डायरैक्टर संजीव गर्ग, संयुक्त डायरैक्टर जतिंदर सिंह बराड़ और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+