आंध्र प्रदेश: NJJM के तहत 2024 तक 16 प्रकाशम गांवों में होगा 'हर घर में पानी'

दो सदस्यीय टीम एके गुप्ता और अशोक कुमार बसारा ने 26 दिसंबर 2022 को दो मंडलों में 16 गांवों के तहत हर घर जल कार्यों का निरीक्षण किया।

water

अमरावतीः राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (एनजेजेएम) के तहत हर घर में पानी की आपूर्ति करने का काम प्रकाशम जिले के मारीपुडी और चंद्रशेखरपुरम मंडल के तहत कई गांवों में गति पकड़ रहा है। इसमें 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, शेष 20 फीसदी मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। ग्रामीण जल आपूर्ति (RWS) विभाग के अधिकारी जल्द ही निविदाएं आमंत्रित करने की तैयारी कर रहे हैं।

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 2019 में कुल 1,529 कार्य, 579 करोड़ की अनुमानित लागत के साथ शुरू किए गए थे, जिसका उद्देश्य 2024 तक निजी घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के माध्यम से सभी को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना था। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एक एजेंसी भी जिले में सात प्रस्तावित जल विश्लेषण प्रयोगशालाओं के लिए एक एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) प्रमाणपत्र हासिल करने पर काम कर रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में दो सदस्यीय टीम एके गुप्ता और अशोक कुमार बसारा ने 26 दिसंबर 2022 को दो मंडलों में 16 गांवों के तहत हर घर जल कार्यों का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने कहा, 'हमने दो मंडलों के 16 गांवों का दौरा किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। फील्ड विजिट के दौरान और पंचायत सरपंच और सचिवों, स्थानीय लोगों, महिलाओं और अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत के माध्यम से, हमने कार्यों की वास्तविक जमीनी स्तर की स्थिति का जायजा लिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+