दिल्ली की स्टेट यूनिवर्सिटी में बिजनेस ब्लास्टर्स को सीधे दाखिला, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की घोषणा
नई दिल्ली, 10 जुलाई। दिल्ली सरकार अब राज्य की स्टेट यूनिवर्सिटी में बिजनेस ब्लास्टर्स के छात्रों को सीधे दाखिला दिलाने की व्यवस्था करेगी। दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा के लिए हमारे बिजनेस ब्लास्टर्स की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। छात्र अब जो भी कदम उठाएंगे उसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दौर की अपनी एक जरूरत रही है। वर्तमान में भारत के संदर्भ में हम अपने स्कूलों में बच्चों के अंदर उद्यमिता माइंडसेट विकसित कर रहे हैं। क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था को अव्वल बनाने और बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए ये इस दौर की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की कुल गरीब आबादी का 20 फीसदी हिस्सा भारत में है। हमारे देश के 27 करोड़ लोग प्रतिदिन 35 रुपये से भी कम कमाते हैं और देश के 12 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद अब उच्च शिक्षा के लिए हमारे बिजनेस ब्लास्टर्स की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली सरकार अब राज्य की यूनिवर्सिटीज में उन्हें सीधे दाखिला देने की व्यवस्था कर रही है।
इन विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन, दिल्ली स्किल एंड आंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली। ये कोर्स किए जा रहे ऑफर विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों को ऑफर किए जा रहे पाठ्यक्रमों में बीबीए इन इनोवेशन आंत्रप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट, बीबीए इन डिजिटल मीडिया और बीए इन डिजाइन , बीसीए, बीएससी डेटा एनालिटिक्स जैसे लगभग 40 कोर्सेज शामिल हैं। इनमें से अधिकांश कोर्स के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी कोर्स के लिए विशिष्ट योग्यता है, जैसे डीपीएसआरयू में बीबीए हेल्थकेयर के लिए 11-12वीं में विज्ञान संकाय का होना आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications