ओडिशा की सभी विधानसभा, लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी BRS
जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली बीआरएस ओडिशा में चुनाव लड़ेगी। अक्षय कुमार ने कहा कि राज्य भर में जनसभाएं शुरू करने से पहले उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए लगभग एक महीने का समय चाहिए।

तेलंगाना में सरकार चला रही भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ओडिशा की सभी 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी नेता अक्षय कुमार ने रविवार को ये अहम ऐलान किया। विधानसभा चुनाव के साथ-साथ होने वाले आम चुनाव के दौरान पार्टी सभी 21 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।
अक्षय कुमार ने कहा, 'हम बहुत जल्द सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए संभावित उम्मीदवारों की पहचान करेंगे। आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के कई राजनेताओं के बीआरएस में शामिल होने की उम्मीद है और हम 2024 के चुनावों में लड़ने के लिए शीर्ष नेताओं का चयन करेंगे। हमारी पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जो भी आएगा, हम उनका अपने दल में स्वागत करेंगे।'
ऐसा पहली बार होगा, जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली बीआरएस ओडिशा में चुनाव लड़ेगी। अक्षय कुमार ने कहा कि राज्य भर में जनसभाएं शुरू करने से पहले उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए लगभग एक महीने का समय चाहिए।
उन्होंने कहा, 'एक बार जब हम प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संभावित उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे देंगे, तो हम प्रचार शुरू कर देंगे। बैठक में बीआरएस प्रमुख भी शामिल होंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रदेश के हर गांव में जागरुकता अभियान वाहन जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications