बीआरएस ने उठाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा, राज्यसभा में की चर्चा की मांग
कविता को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया था लेकिन उन्होंने उस दिन दिल्ली में अपनी भूख हड़ताल का हवाला देते हुए शनिवार का वक्त मांगा था।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने सोमवार को संसद में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत पर तेलंगाना में बीआरएस के राज्यसभा सांसद केशव राव ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए नियम 267 के तहत सदन में नोटिस दिया।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को संबोधित पत्र में, बीआरएस सांसद केशव राव ने कहा, 'मैं सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा करने के लिए सदन के नियमों में नियम 267 के तहत चर्चा की मांग चाहता हूं।'
गौरतलब है कि शनिवार को बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। ये पूछताछ दिल्ली आबकारी नीति के मामले में की गई थी। हालांकि कविता को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने उस दिन दिल्ली में अपनी भूख हड़ताल का हवाला देते हुए शनिवार का वक्त मांगा था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उसके अनुरोध पर सहमति व्यक्त की और पूछताछ को शनिवार के लिए तय कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications