टूरिज्म को इंडस्ट्री सेक्टर में लेकर आए केंद्र सरकार, मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव की केंद्र से मांग

विशाखापट्टनम, अक्टूबर 30। आंध्र प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सरकार टूरिज्म को इंडस्ट्री सेक्टर के तहत लेकर आए, ताकि कोरोना महामारी के कारण टूरिज्म को जो नुकसान झेलना पड़ा है, उससे रिकवर हुआ जा सके। आपको बता दें कि बेंगलुरु में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता में दक्षिणी राज्यों के पर्यटन मंत्री के सम्मेलन में मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस वक्त इंडस्ट्री सेक्टर को प्रोत्साहित कर रही है और अगर पर्यटन को उद्योग क्षेत्र के तहत लाया जाता है तो इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आकर्षित होंगे और जीडीपी में वृद्धी होगी।

Andhra pradesh

इसके अलावा पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश में तीर्थ स्थलों और विरासत स्थलों के विकास के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय मदद भी मांगी है। श्रीनिवास राव ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को खत लिखकर मंदिरों में बुनियादी सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए वित्तीय सहायता मांगी है। उन्होंने पश्चिम गोदावरी में द्वारका तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के विकास के लिए 83.33 करोड़ रुपये, श्रीकाकुलम में श्रीमुखलिंगेश्वर स्वामी मंदिर के लिए 55 करोड़ रुपये, विजयवाड़ा में दुर्गा मंदिर के लिए 74.86 करोड़ रुपये, श्री कलाहस्तेश्वर स्वामी मंदिर के लिए 82 करोड़ रुपये की मांग की है।

इसके अलावा चित्तूर, पुट्टपर्थी में पवित्र स्थान के लिए 753 करोड़ रुपये, नेल्लोर में वेदगिरी लखमी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के लिए 49 करोड़ रुपये और प्रकाशम जिले के मोटुपल्ली में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 20.10 करोड़ रुपये मांगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+