मध्य प्रदेश में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले शुरू, सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। इसके तहत आज 18 अप्रैल से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ और बेहतर उपचार के लिए प्रदेश में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन शुरू होने जा रहे है। आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन जिले के सांची में सुबह 10 बजे स्वास्थ्य मेले का शुभारंग करेंगे। आज 49 जिलों के 53 विकासखंडों में स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे।

MP CM
खास बात ये है कि इन स्वास्थ्य मेलों में सांसद, जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक और जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राज्य स्तर से स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जारी किये गये हैं।

स्वास्थ्य मेलों में लोक शिक्षण, महिला-बाल विकास, आयुष, खेल एवं युवा कल्याण, जनसम्पर्क, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संस्कृति और सामाजिक न्याय विभाग सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। राज्य स्तर से प्रत्येक जिले के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किए गए है, जो स्वास्थ्य मेलों की सतत मॉनिटरिंग करेंगे।

दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव' में प्रदेश के सभी विकासखंड पर आज 18 से 30 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेलों में आम नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ, पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, डिजिटल मिशन में विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान-पत्र उपलब्ध करवाते हुए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता लाने का कार्य भी किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार करेंगे। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विभिन्न प्रकार की जाँचें भी होंगी। मेले में उपचार, जाँच और दवाइयाँ नि:शुल्क मिलेंगी।

स्वास्थ्य मेले में बीमारी की प्रारंभिक स्तर पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग एवं निदान के संबंध में बुनियादी जाँच, दवाइयों की उपलब्धता, विषय-विशेषज्ञों के साथ टेली-कन्सलटेशन से उचित उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था भी रहेगी। आवश्यकता अनुसार गंभीर रोगियों को रेफर करने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों को आयु वर्ग के आधार पर पंजीकरण करने के लिए पृथक-पृथक काउंटर बनाये जायेंगे। इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए ANC काउंटर भी बनेगा। इनमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए विषय-विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएँ देंगे।

मिलेगी ये सभी सुविधाएं

बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं गर्भवती महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, लम्बी खाँसी, बुखार आदि के लिए मेडिकल स्पेशलिस्ट, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, आँखों की परेशानी के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान, नाक एवं गले संबंधी समस्या के लिए ENT विशेषज्ञ, जोड़ो एवं हड्डी की परेशानी के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ, दिमागी एवं मानसिक रोगियों के लिए मानसिक रोग चिकित्सक के अतिरिक्त अन्य विषय-विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।

साथ ही आवश्यकता होने पर टेली- कंसलटेशन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे जन-समुदाय को व्यापक एवं स्वास्थ्य मेले में विविध प्रकार से नि:शुल्क उपचार मिल सके। चिकित्सकीय उपचार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, परिवार परिवार नियोजन परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य परिक्षण, ओरल कैंसर, मोतियाबिंद पहचान, टीकाकरण,TB एवं कुष्ठ रोग पहचान, रक्तादान की उपलब्धता भी इन मेले में सुनिश्चित की गई है।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों के आयोजन का क्रम 18 अप्रैल से शुरू होगा। पहले दिन 49 जिलों के 55 विकासखंड में, 19 अप्रैल को 40 जिलों के 43 विकासखंड में, 20 अप्रैल को 50 जिलों के 58 विकासखंड में। 21 अप्रैल को 45 जिलों के 47 विकासखंड में, 22 अप्रैल को 36 जिलों के 37 विकासखंड में, 23 अप्रैल को 22 जिलों के 22 विकासखंड में, 24 अप्रैल को 6 जिलों के 6 विकासखंड में, 25 अप्रैल को 14 जिलों के 15 विकासखंड में। 26 अप्रैल को 11 जिलों के 11 विकासखंड में, 27 अप्रैल को 9 जिलों के 9 विकासखंड में, 28 अप्रैल को 7 जिलों के 8 विकासखंड में, 29 अप्रैल को एक जिले के एक विकासखंड में और 30 अप्रैल को भी एक जिले के एक विकासखंड में स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा।

जिलों में कहां कहां लगेंगे मेले?

आगर-मालवा जिले के आगर-मालवा विकासखंड में, अलीराजपुर जिले के अलिराजपुर, अनूपपुर जिले के अनूपपुर, अशोकनगर जिले के मुंगावली, बालाघाट जिले के बैहर, बड़वानी जिले के बड़वानी, बैतूल जिले के चीचली। भिंड जिले के रोन, भोपाल जिले के बैरसिया, छतरपुर जिले के राजनगर, छिंदवाड़ा जिले के चौरई, दमोह जिले के दमोह, दतिया जिले के दतिया, देवास जिले के बागली और टोंक खुर्द, धार जिले के निसरपुर। डिंडोरी जिले के बजाग, गुना जिले के आरोन, ग्वालियर जिले के मोरार, हरदा जिले के टिमरनी, होशंगाबाद जिले के बाबई, इंदौर जिले के इंदौर, जबलपुर जिले के जबलपुर, झाबुआ जिले के राणापुर, कटनी जिले के बहोरीबंद।

खंडवा जिले के पुनासा, खरगोन जिले के बड़वाह, मंडला जिले के मंडला और नैनपुर, मंदसौर जिले के सीतामऊ, मुरैना के जोरा, नरसिंहपुर जिले के चीचली, पन्ना जिले के अजयगढ़, रायसेन जिले के साँची। राजगढ़ जिले के ब्यावरा, रतलाम जिले के बाजना, रीवा जिले के हनुमना और रीवा, सागर जिले के बंडा, सतना जिले के अमरपाटन, सीहोर जिले के आष्टा, सिवनी जिले के बरघाट और धनोरा, शहडोल जिले के पाल- गोहपारू। शाजापुर जिले के शाजापुर, श्योपुर जिले के कराहल, शिवपुरी जिले के बदरवास, सीधी जिले के रामपुर नैकिन, सिंगरौली जिले के बैढ़न, टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़। उज्जैन जिले उज्जैन, उमरिया जिले के उमरिया और विदिशा जिले के विदिशा विकासखंड में 18 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+