BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी बोले, हरियाणा में भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर दर्ज करेगी जीत

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सेक्टर-7 स्थित हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करने हुए सैनी ने कहा कि भाजपा का जननायक जनता पार्टी से गठबंधन चुनाव के बाद हुआ था। आगे जो भी होगा, वह हाईकमान द्वारा तय किया जाएगा।

नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पंचकूला विधानसभा और अंबाला लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण देने के सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही महिलाओं का सम्मान किया और 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मिसाल कायम की है। इस आरक्षण को लागू किया और हम महिलाओं को उनकी बनती हिस्सेदारी देने में विश्वास रखते हैं।

BJP state president Nayab Saini says BJP will win all 10 Lok Sabha seats in the state.

पूर्व सीएम हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर सैनी ने कहा कि वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। संविधान के हिसाब से आठ से ज्यादा मंत्री नहीं बन सकते। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को पगड़ी बांधी और गदा भेंट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+