तेलंगाना: जगदीश रेड्डी बोले, 'BRS नेताओं पर आयकर की छापेमारी के पीछे भाजपा की साजिश'

तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री जी जगदीश रेड्डी ने बुधवार को बीआरएस विधायक पी शेखर रेड्डी और मर्री जनार्दन रेड्डी के साथ-साथ सांसद कोट्टा प्रभाकर रेड्डी के कार्यालयों और परिसरों पर आयकर की छापेमारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे षडयंत्रों से बीआरएस के नेता घबराने वाले नहीं हैं।

जगदीश रेड्डी ने कहा, 'केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के इशारे पर आयकर विभाग और ईडी के छापे मारे जा रहे हैं। लेकिन, हम ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। बीआरएस के नेता इस तरह के डराने-धमकाने वाले हथकंडों के हथियार नहीं डालेंगे।'

telangana

विशेष रूप से विधायक शेखर रेड्डी के कार्यालयों पर छापेमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'शेखर रेड्डी बीआरएस में शामिल होने से पहले एक व्यापारी थे। ये छापे शेखर रेड्डी को परेशान करने के मकसद से की गई कायराना हरकत है।'

इस बीच, मेडक के सांसद प्रभाकर रेड्डी ने बताया कि जनता जानती है कि आयकर विभाग की छापेमारी, विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस नेताओं को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रची गई एक राजनीतिक साजिश है।

वहीं, प्रभाकर रेड्डी ने छापेमारी की कार्रवाई पर कहा, 'मेरी बेटी ने फोन करके बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी मेरे घर की तलाशी ले रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि वे हमसे जो भी जानकारी चाहते हैं, उन्हें प्रदान करें। हम इस तरह के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। इस छापेमारी का अंतिम परिणाम यह है कि आयकर अधिकारी केवल एक चूहा खोजने के लिए पहाड़ खोदेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+