उत्तराखंड:भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर साधा निशाना, जनता नहीं आएगी राजनैतिक झांसे में
भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, वे कितनी ही यात्रा निकाल लें लेकिन जनता न उनकी यात्रा में आने वाली है और न ही उनके राजनैतिक झांसे में।
भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, वे कितनी ही यात्रा निकाल लें लेकिन जनता न उनकी यात्रा में आने वाली है और न ही उनके राजनैतिक झांसे में। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल, सोनिया, प्रियंका, खड़गे को किसी राजनैतिक यात्रा से पहले चार धाम यात्रा पर आने की सलाह दी है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस कब यात्रा निकलती है कब समाप्त करती है, पता ही नहीं चलता है । मिलते जुलते नामों से कई यात्राएं निकालने वाली कांग्रेस स्वयं तो कंफ्यूज है ही जनता को भी उन तमाम मुद्दों पर कंफ्यूज करना चाहती है जिनका धामी सरकार द्वारा निकाले गए हल से वह संतुष्ट है।
कांग्रेस दुखद अंकिता प्रकरण पर सख्त एक्शन, ईमानदार नियुक्ति प्रक्रिया, जोशीमठ आपदा में सर्वश्रेष्ठ राहत पैकेज, श्री बद्री केदार धाम के कायाकल्प को लेकर डबल इंजन की रफ्तार से हैरान-परेशान और मुद्दाविहीन हो गई है । प्रदेश की जनता सरकार के कामों से प्रसन्न है और कांग्रेस के एक ही मुद्दों को जबरदस्ती उठाए जाने से नाराज है । यही कारण है कि उनके कार्यक्रमों से आम लोग नदारद हैं और कांग्रेस नेता आगबबुला होकर समाज विशेष, पार्टी विशेष और व्यक्ति विशेष के लिए अभद्र, अशिष्ठ और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ।
उन्होंने राहुल गांधी के आने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, वे आए या जाए उत्तराखंड की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि राजनैतिक और नैतिक रूप में वह और उनकी पार्टी भरोसा खो चुकी है । हां इतना अवश्य है कि वे भी मोदी जी से प्रेरणा लेते हुए देवभूमि के चार धामों के दर्शन करने आएं ताकि कुछ न कुछ तो वह राज्य के पर्यटन गतिविधियों में योगदान दे सके । अफसोस है कि वर्तमान में गांधी परिवार के किसी सदस्य या कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अब तक दुनिया में सनातन की पहचान वाले चार धाम आने की फुरसत वहीं निकाली है राजनैतिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं के लिए उनके पास 10 दिन तक का समय ही समय है ।












Click it and Unblock the Notifications