तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी पार्टी बीआरएस और कांग्रेस से पिछड़ी भाजपा, जानें कैसे?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी राज्‍य की सत्‍तारूढ़ पार्टी बीआरएस के अलावा कांग्रेस से पिछड़ चुकी है। भाजपा के पास चुनाव के लिए 6 हजार से अधिक इच्‍छुक उम्‍मीदवारों ने आवेदन किया है लेकिन अभी तक भाजपा राज्‍य चुनाव समिति का गठन नहीं कर सकी है।

telangana-bjp

तेलंगाना की सत्‍तारूढ़ पार्टी बीआरएस जहां काफी समय पहले ही चुनाव में अपनी विपक्षी पार्टियों को हराने के प्रयास के तहत 115 चुनावी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर चुकी है और कांग्रेस ने भी उम्‍मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं भाजपा चुनाव संबंधी इस महत्‍वपूर्ण कवायद में पिछड़ती दिख रही है।

बता दें 2022 सितंबर-अक्‍टूबर में देश के अन्‍य राज्‍यों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को तेलंगाना के विधानसभा क्षेत्रों में नेताओं की ताकत का आकंलन करने के लिए भेजा गया था। वो भाजपा का राजीनतिक दलों के नेताओं की ताकत और कमजोरियों का पता लगाने और जीतने की संभावनाओं को समझने की कवायद थी लेकिन ये सारे प्रयास भाजपा के फेल होते दिख रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इच्‍छुक उम्‍मीदवारों से आवेदन जमा करने के साथ शुल्‍क भी लिए जिसमे श्रेणी के आवेदकों से 50 हजार रुपये और एससी /एसटी उम्‍मीदवारों से 2500 रुपये जमा करवाए। कांग्रेस को मात देने के लिए भाजपा ने उम्‍मीदवारों के आवेदन के समय शुल्‍क के तौर पर एक भी पैसा नहीं लिया।

4 से 10 सितंबर ते टिकट के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए संपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस को जहां 119 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 1,006 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं भाजपा को निशुल्‍क अ आवेदन के 6000 से अधिक आवेदन मिले।

तेलंगाना भाजपा के एक वरिष्‍ठ नेता ने कहा भाजपा का उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन अभियान चलाने का उद्देश्‍य नेताओं के बीच उत्‍साह पैदा करना था जो 6000 आवेदनों से स्‍पष्‍ठ है। इस अभियान के चलते सामान्‍य कार्यकताओं को उम्‍मीदवार के तौर पर आवेदन करने का अवसर मिला। वहीं एक और नेता का दावा है कि भाजपा को जो आवेदन मिले हैं उस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, चयन इन्‍हीं आवेदनों से ही होगा।

बता दें तेलंगाना के विधायकों और दिग्गज नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया है लेकिन वे अंतिम समय में अचानक वाइल्डकार्ड एंट्री करके सामने आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा तीन चरणों में अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करेगी। लगभग 35 उम्मीदवारों वाली पहली सूची इस महीने के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है। हालांकि फिलहार सबकी निगाहें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी पर हैं, जो शनिवार को वापस हैदराबाद पहुंचने वाले थे, जिसके बाद राज्य चुनाव समिति का गठन होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+