'आप' नेता लवलीन टुटेजा का BJP पर हमला, बोले- भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी
हरियाणा में 'आप' नेता लवलीन टुटेजा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई देश को गर्त में ले जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) को लेकर रोहतक में अभियान की तैयारी कर ली है। पार्टी की ओर से विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कई स्लोगन तैयार किए गए हैं। जिसमें चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वोट पैसे व दारू बांटे जाने को लेकर 'आप' ने निशाना साधा है। पार्टी के ओर से स्लोगन में वादा किया गया है कि पंजाब व दिल्ली में जीत उनके मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएंगे। वहीं दूसरी 'आप' नेता अन्य दलों पर सीधा हमला बोल रही है।
आप (Aam Aadmi Party) के नेता लवलीन टुटेजा (Loveleen Tuteja) ने कहा कि आम आदमी के ईमानदार नेतृत्व का घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होने कहा कि देशभर में भाजपा सरकार ने देश को बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के गर्त में डाल दिया है। आप ने ईमानदारी व भ्रष्टाचार मुक्ति का मॉडल पेश किया है।
लवलीन टुटेजा ने कहा कि वार्ड नंबर 19 के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रचार के लिए एक कार भेंट की है। ताकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए पार्टी अपने प्रचार में इस कार का इस्तेमाल करेगी। इसलिए उसे विशेष रूप से सजाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications