BJD ने केंद्र को दी चेतावनी, अगर 10 दिन में LPG की कीमतें नहीं घटाईं तो तेज होगा आंदोलन

भुवनेश्वर, नवंबर 05। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बीजेडी का प्रदर्शन राज्य में जारी है। शुक्रवार को भी बीजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर विरोध जताया। बीजेडी ने पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ एलपीजी के दामों में कटौती की मांग की है। बीजेडी ने केंद्र को रसोई गैस की कीमत कम करने के लिए 10 दिन की समय सीमा दी और ऐसा करने में विफल रहने पर अपना आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

LPG

'हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात मानेगी'

प्रदर्शन कर रहे बीजू युवा जनता दल के अध्यक्ष ब्योमकेश राय ने कहा है कि हम 10 दिनों के लिए अपने प्रदर्शन पर रोक लगा रहे हैं, क्योंकि हम केंद्र को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर 10 दिन के अंदर एलपीजी के दामों में कटौती नहीं की तो हम आंदोलन को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद है कि सरकार हमारी बात मानेगी और अगर ऐसा नहीं किया तो हम राज्य के हर जिले में अपने आंदोलन को तेज करेंगे।

400 रुपए से 1000 रुपए पहुंची सिलेंडर की कीमत

ब्योमकेश ने कहा कि 2014 में एलपीजी की कीमत करीब 400 रुपए थी और आज वो दाम 1000 रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार एलपीजी पर एक्साइज ड्यूटी और अन्य टैक्स को कम करेगी। ब्योमकेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत दी है। उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने का केंद्र सरकार का फैसला ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बीजद के आंदोलन के परिणामस्वरूप है। उन्होंने दावा किया ओडिशा में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे कम थी और राज्य सरकार द्वारा वैट में कमी की घोषणा के साथ इन उत्पादों की कीमतें देश में सबसे कम रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+