CM नवीन पटनायक पर फेंके गए अंडे को लेकर सियासी घमासान जारी, BJP पर लगा आरोप
भुवनेश्वर, 26 नवंबर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवान पटनायक के काफिले पर फेंके गए अंडों की घटना से बीजेडी में अच्छी खासी नारजगी है। गुरुवार को पुरी में श्रीमंदिर परिक्रमा के शिलान्यास समारोह में शामिल होकर लौट रहे नवीन पटनायक के काफिले पर एक व्यक्ति ने अंडा फेंका। इसको लेकर बीजू जनता दल के सचिव प्रणव प्रकाश दास ने आरोप लगाया कि ये बहुत ही शर्मनाक कृत्य है, एक भाजपा कार्यकर्ता ने इस कृत्य की जिम्मेदारी ली है। प्रणव प्रकाश ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कई ट्वीट टैग करते हुए अपनी बात बताई है। उन्होंने कहा है कि ये कायराना हरकत बीजेपी के के लोगों की ही है। प्रकाश दास ने कहा कि जिस कार्यक्रम में सीएम पहुंचे थे, वहां पर बीजेपी के लोग भी शामिल थे।

प्रणव प्रकाश दास के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक जय नारायण मिश्रा ने कहा कि ओडिशा के लोग जानते हैं कि किसकी पहल के बाद पिछले साल पुरी में रथ यात्रा निकाली जा सकती है। उन्होंने एक समारोह के दौरान गृह राज्य मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा को उनके साथ मंच पर आने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा और पूछा कि उन्हें ममीता मेहर हत्याकांड में कब मंत्रालय से बर्खास्त किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications