पेट्रोल-डीजल और LPG की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी BJD, किया विरोध प्रदर्शन

भुवनेश्‍वर, 01 नवंबर। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढोतरी के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किए। इस दौरान भुवनेश्‍वर की सड़कों पर बढ़ी संख्‍या में कार्यकर्ता जुटे और बढ़ी कीमतों के खिलाफ नाराजगी व्‍यक्‍त की। दल ने कहा कि बीजद कभी भी इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी और जनहित में आवाज उठाएगी। बता दें कि सोमवार को हुई वृद्धि के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 109.69 रुपये प्रति लीटर, डीजल के दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

BJD protested against the increased prices of petrol diesel and LPG

बीजद के नेताओं ने सोमवार को हुए इस प्रदर्शन की घोषणा शनिवार को की थी। पार्टी नेताओं ने कहा था कि आंदोलन के हिस्से के रूप में, बीजद नेता और सदस्य रविवार को यहां राजभवन के सामने धरने पर बैठेंगे और राज्यपाल गणेशी लाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदेश सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा था कि बीजद सोमवार को राज्य के सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें: ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

महिलाओं ने सड़क पर चूल्‍हे में खाना पकाया। क्षेत्रीय पार्टी ने केंद्र सरकार के त्रुटिपूर्ण आर्थिक प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया, जिसके कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई। बीजद नेताओं ने अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को दुर्भाग्यपूर्ण और अक्षम्य करार देते हुए कहा कि 2019 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ईंधन की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 40 प्रतिशत से 100 फीसदी की वृद्धि हुई है। राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी ने पहले ही आम लोगों की आजीविका को प्रभावित किया है और ईंधन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने उनके संकट को बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+