पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर 1 नवंबर को ओडिशा में प्रदर्शन करेगी बीजेडी

भुवनेश्वर, अक्टूबर 30। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ बीजू जनता दल ने ओडिशा में 1 नवंबर को राजव्यापी बंद का ऐलान किया है। बीजेडी नेता अतनु सब्यसाची नायक ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कंट्रोल करने में लगातार विफल रही है। इसके विरोध में पार्टी के सदस्य और नेता कल यहां राजभवन के सामने धरने पर बैठेंगे और राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

Biju janta dal

पार्टी की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने बताया कि 1 नवंबर से पार्टी इस मुद्दे पर सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन के तहत पार्टी की महिला, छात्र और युवा विंग के सदस्य राज्य भर के सभी पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन करेंगे।

बीजेडी प्रवक्ता प्रताब दबे ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल के अंदर आम लोगों की आजीविका बहुत अधिक प्रभावित हुई है। ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने उनके संकट को बढ़ा दिया है। पिछले दो साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीजेडी इस महंगाई की मार को बर्दाश्त नहीं और जनता के लिए सड़कों पर उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+