ओडिशा: पिपिली उपचुनाव में BJD प्रत्याशी की जीत, CM पटनायक ने जनता का जताया आभार

भुवनेश्वर, 04 अक्टूबर: ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजेडी (BJD) के उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी ने रविवार को पिपिली उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के आश्रित पटनायक को 20,916 वोटों हरा दिया। बीजेडी उम्मीदवार को जहां 96,972 वोट मिले, वहीं बीजेपी उम्मीदवार को 76,056 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार बिस्वोकेशन हरिचंदन महापात्र को केवल 4,261 वोट मिले। वहीं जीत के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पिपिली के लोगों को धन्यवाद दिया।

Odisha government

वहीं चुनाव आयोग ने कहा कि महापात्र की उपचुनाव में जमानत जब्त हो गई। आयोग ने बताया कि इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। पिछले साल अक्टूबर में बीजेडी विधायक प्रदीप महारथी के निधन के बाद ये उपचुनाव कराया गया था।

मुख्यमंत्री ने लोगों को दिया धन्यवाद

वहीं जीत के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर उड़िया में लिखा कि बीजेडी उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी को भारी समर्थन देने के लिए मैं पिपिली के लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूं। बीजेडी आपकी है। हम हमेशा लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि 1,80,037 वोट ईवीएम के माध्यम से और अन्य 893 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से डाले गए। नोटा में 831 लोगों ने वोट डाला।

ईवीएम और डाक मतपत्र के जरिए डाले गए कुल 1,80,930 वोटों में से बीजेडी को 53.6 फीसदी, बीजेपी को 42 फीसदी और कांग्रेस को 2.4 फीसदी वोट मिले। इस बीच बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने पिपिली के लोगों को बीजेपी में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद दिया, भले ही उसका उम्मीदवार चुनाव हार गया। उन्होंने एक बयान में कहा कि 2019 के पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मतदाताओं ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+