'PM मोदी देश के लिए और खट्टर हरियाणा के लिए जरूरी हैं...', बोले बिप्लब कुमार देब

हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कामों की सराहना की है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि, जैसे पीएम नरेंद्र मोदी देश के लिए जरूरी हैं, ठीक वैसे ही हरियाणा प्रदेश के लिए मनोहर लाल जरूरी हैं। इस देश के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए तीसरी बार 2024 में इस जोड़ी को लेकर आना है।'

बिप्लब कुमार देब ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में आयोजित विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए ये बातें कही हैं। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। अटेली के विधायक सीताराम यादव ने सभी आगंतुकों का पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई।

Biplab Kumar Deb

हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि, 'यह यात्रा अंत्योदय के भाव को लेकर चल रही है। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए यह मोदी की गारंटी का रथ है।उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने क्षेत्रवाद व भाई भतीजावाद को खत्म करने का कार्य किया है। यह हरियाणा के पहले सीएम हैं जो हर रोज जन भलाई के लिए कुछ नया करने की सोचते हैं।'

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पात्र लोगों को ढूंढकर उनके घर द्वार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के ध्येय को लेकर यह यात्रा चलाई गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारी केवल गरीबी हटाने का नारा देती थी। मनोहर सरकार ने अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। कांग्रेस झूठ की गारंटी देती थी लेकिन बीजेपी सरकार विकास की गारंटी देती है। अगले वर्ष 2024 में तीसरी बार डबल-इंजन की सरकार बनने जा रही है।

इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अब कोई भी गरीब का हक नहीं छीन सकता। सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। इसका सबसे अधिक फायदा दक्षिणी हरियाणा को हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+