लाखों लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना: नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ने कहा, 'खुशी के इस मौके पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। मुझे बताया गया है कि 2500 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता के साथ हमारे राज्य के यह सबसे बड़े सम्मेलन हॉल में से एक है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना 'बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना' प्रदेश के लाखों लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है। नवीन पटनायक ने आज कटक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के कारण लोग अब जाने-माने निजी अस्पतालों में अच्छा इलाज हासिल करने में सक्षम हैं।
नवीन पटनायक ने कहा, 'खुशी के इस मौके पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। मुझे बताया गया है कि 2500 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता के साथ हमारे राज्य के यह सबसे बड़े सम्मेलन हॉल में से एक है। मुझे उम्मीद है कि नया कन्वेंशन सेंटर यहां के सदस्यों को अलग अलग जानकारी शेयर करने के कार्यक्रमों के माध्यम से अपने एकेडिमिक ज्ञान को बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।'
मुख्यमंत्री पटनायक ने आगे कहा, 'आईएमए की ओडिशा राज्य शाखा अपने गठन के बाद से हमारे राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने में राज्य सरकार के साथ सहयोग करने में उनकी भूमिका की सराहना की जाती है।'
नवीन पटनायक ने कहा, 'जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अनादिकाल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लोगों के बीच अत्यधिक मानसिक और आर्थिक संकट पैदा करती रही हैं। लोग डॉक्टरों को अपने जीवन रक्षक के रूप में देखते हैं। इसलिए, चिकित्सा पेशे को समाज में सबसे अच्छे व्यवसायों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य देखभाल की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए, मेरी सरकार ने 'पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं होने देने' के लिए कड़ा रुख अपनाया है।'












Click it and Unblock the Notifications