फसल खराबे से पीड़ित किसानों को बड़ी राहत, सीएम मान ने कहा- असली लाभार्थी को मिल रही मदद
फसल खराबे से पीड़ित किसानों को बड़ी राहत देते हुए सीएम मान ने कहा कि असली लाभार्थी को मदद मिल रही है।

पंजाब भर में भारी बारिश के कारण फसलों का नुकसान झेल रहे किसानों को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि बांटी. लगातार बारिश के कारण हुए फसलों और घरों के नुकसान के लिए मुआवजा बांटने की मुहिम की शुरुआत करने के बाद सीएम भगवंत मान ने एक सभा को संबोधित किया।
उन्होंने ने कहा, ''इससे ज्यादा खुशी वाला दिन नहीं हो सकता, क्योंकि मैं प्रकृति के कहर के कारण किसानों के हुए नुकसान की भरपायी करने के लिए आया हूं. संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए हमारी सरकार दृढ़ वचनबद्ध है.''
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बाद उन्होंने जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. सीएम ने कहा कि खराब मौसम के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान को देखकर उनका मन दुखी है.
उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद राज्य सरकार ने लोगों के हुए नुकसान का पता लगाने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष गिरदावरी करने के आदेश दिए हैं.












Click it and Unblock the Notifications